logo

शहीद राजेश कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्पचक्र

13332news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

सलैया जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों की जेजेएमपी के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये। शहीद राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को झारखंड जगुआर के मुख्यालय टेंडर ग्राम में अंतिम सलामी दी गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी पहुंचे। उन्होंने राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद राजेश कुमार वीरता का अदम्य साहस दिखाते हुए शहीद हो गए। 

एक नक्सली भी ढेर 
इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। वहीं बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गये। राजेश कुमार झारखंड जगुआर में सेवारत थे। झारखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब जेजेएमपी के साथ हुए मुठभेड़ में कोई झारखंड पुलिस के जवान शहीद हुए है। 

पप्पू लोहरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ 
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ जेजेएमपी के पप्पू लोहरा के दस्ते के साथ हुई है। झारखंड के लोहरदगा, लातेहार और पलामू में सक्रिय उग्रवादी संगठन जेजेएमपी पर पुलिस से सांठगांठ का आरोप अक्सर लगता रहा है। कहा जा रहा है कि पहले जिस पप्पू लोहरा के साथ पुलिस घूमते थे, अब उससे ही झारखंड पुलिस को मुठभेड़ करना पड़ रहा है।