logo

लॉकडाउन के बीच हो रही थी फॉर्म हाउस में अय्याशी, विदेशी शराब और बार गर्ल का लगा था मजमा

7963news.jpg
द फॉलोअप टीम, पुणे:
कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है। महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन लगाया है। कुछ लोग इस संकट की घड़ी में भी पैसे कमाने के लिए किसी भी हद्द तक गिर रहे है। पुणे से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जहां लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाई गयी है। पार्टी की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। फार्म हाउस के आसपास के लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो पूरा मामला उजागर हुआ।

फार्म हाउस में चल रहा था डांस बार
जानकारी के मुताबिक समीर उर्फ नितेश दिलीप पायगुडे नाम के व्यक्ति ने पैसा कमाने के लिए फार्महाउस में डांस बार और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था। उसने लबडे फार्महाउस पर छह लड़कियों को बुलाया था। कुछ लोगों को भी यहां बुलाया गया था। यहां शराब और डांस-गाने की पूरी व्यवस्था थी। 

फॉर्म हाउस में की जा रही थी पार्टी
लड़कियों का डांस चालू था। पैसों की झमाझम बारिश हो रही थी। कई लोग जिस्मफरोशी के धंधे में में लिप्त थे। काफी शोर शराबा हो रहा था। आवाज जब आस-पास के लोगों ने सुनी तो वहीं पास में रहने वाले व्यक्ति ने पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस मौके पर पहुंची और फार्महाउस में भगदड़ मच गई। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।