logo

पहले पिता ने जहर खाया, मां ने दूसरी शादी कर ली और अब दादी- बुआ की भी हत्या हो गयी....

13764news.jpg

द फॉलोअप टीम, प्रयागराज: 

नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरा गांव में मंगलवार आधी रात एक मां बेटी की हत्या हो गयी। महिला का नाम प्रेमा देवी व बेटी का नाम तनु है। नन्ही अंशिका पूरी तरह अनाथ हो चुकी है। अब सवाल यही कि अंशिका कौन है, तो बता दें अंशिका प्रेमा देवी की पोती और तनु की भतीजी है। दरअसल अंशिका  के  पिता चंद्रशेखर की तीन साल पहले की जहर खाने से मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और खुद आजाद हो गयी। अंशिका अपने दादा- दादी और बुआ के साथ रहती थी। दादा अब मृत्यु के करीब हैं उनकी उम्र काफी हो चुकी है। अंशिका के पास एक सहारा दादी और बुआ का था बीती रात उनकी भी हत्या हो गयी। अब पूरे गांव में इसकी चर्चा है कि अंशिका किसके पास रहेगी और कैसे रहेगी। 

दुर्गासप्तमी के दिन हुई हत्या

अभी नवरात्रि चल रहा है, इसलिए तनु नौ दिन के उपवास में थी। उसी गांव की एक छात्रा ने बताया की वह 9 दिन का व्रत करती थी। अफसोस तो इस बात का है कि दुर्गासप्तमी के दिन ही उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मां दुर्गा भी उसे बचा नहीं पाईं। यह कहकर वह फफक-फफककर रोने लगी।

 

 इंटर में थी तनु 

तनु की दोस्त ने बताया कि तनु बहुत ही अच्छी लड़की थी। वह पढ़ने में अच्छी थी और अभी इंटर कर रही थी। अंशिका हमेशा तनु के पास ही रहा करती थी। खैर अब पूरे गांव में यही सवाल सबके पास घूम रहा है कि अंशिका का क्या होगा वह किसके साथ रहेगी। क्या उसकी मां उसे लेने आएगी ? आखिर तनु और प्रेमा देवी की हत्या किसने की और क्यों की। तीन साल पहले अंशिका के पिता ने जहर क्यों खाया था। अब अंशिका को कौन खाना खिलाएगा।