logo

बेंगलुरु में कार्यरत शिबू की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, बंधु तिर्की के प्रयास से रांची पहुंचा पार्थिव शरीर

10367news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

बेंगलुरू में कार्यरत शिबू उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने गुहार लगाई थी कि शिबू का शव उसके पैतृक गांव तक लाने में सहायता की जाए। मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मामले का संज्ञान लिया और हवाई मार्ग से मृतक शिबू उरांव के शव को झारखंड तक लाने का इंतजाम किया। शुक्रवार को शिबू का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। 

बेंगलुरु में हुई थी सड़क दुर्घटना
मिली जानकारी के मुताबिक मांडर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेड़ो प्रखंड के चनकोपी गांव का शिबू उरांव बीते कई वर्षों से यू-कूक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में काम करता था। यहीं एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। कंपनी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गुहार लगाई थी कि शिबू के पार्थिव शरीर को झारखंड वापस लाने में उनकी सहायता की जाए। ये जानकारी जब विधायक बंधु तिर्की को मिली तो उन्होंने पार्थिव शरीर को झारखंड वापस लाने की कवायद की। शुक्रवार को मृतक शिबू उरांव का शव रांची लाया गया। 

बंधु तिर्की ने ट्वीट कर दी जानकारी
विधायक बंधु तिर्की ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बंधु तिर्की ने लिखा कि माण्डर विधानसभा अंतर्गत बेड़ो प्रखंड के ग्राम चनकोपी निवासी शिबू उराँव Y-cook India PVT Ltd बैंगलोर में कार्यरत था जिसकी एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी मृतक के शव को हवाई मार्ग द्वारा रांची एयरपोर्ट लाया गया एवं परिजनों को सौंप दी गयी। परिजनों ने विधायक शुक्रिया अदा किया। इस बीच मृतक शिबू का शव रांची पहुंचते ही उसके परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।