logo

घाटशिला और बहरागोड़ा में बिरसा जयंती मनायी

2502news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
घाटशिला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को मउभण्डार आईसीसी कंपनी गेट पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आईसीसी के यूनिट हेड संजय सिंह समेत आईसीसी कंपनी के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा को नमन किया। 

 

'बिरसा की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत'
आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने बिरसा मुंडा के जयंती पर कहा कि आजादी के आंदोलन में बिरसा मुंडा का अहम योगदान रहा है। इनके जीवन के संघर्ष हम सबको देशभक्ति की प्रेरणा देती है। आज के युवा बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर हम चलें।

मुंडा समाज ने मनाई जयंती
इधर, बहरागोड़ा में मुंडा समाज सामुदायिक भवन रजलाबाध के पास मुंडा समाज कल्याण समिति की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनायी गयी। इस दौरान समिति के सदस्य ने फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया जबकि देहुरी खोका मुंडा ने पूजा पाठ किया। समिति के अध्यक्ष खीतिश मुंडा ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज के बच्चियां ने ढल दमसा बजाक और नृत्य गान किया।