logo

रांची स्मार्ट सिटी योजना के दूसरे चरण पर संकट! 42 में से 41 प्लॉट्स की नीलामी रद्द

16547news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड की राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची स्मार्ट सिटी के 42 में से 41 प्लॉट्स की नीलामी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि केवल 1 प्लॉट का ही ई-ऑक्शन हो रहा है। स्टूडेंट रिसॉर्ट सेंटर के लिए आवंटित जमीन पर मंगलवार सुबह से ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाम तक ऑक्शन चलना है। 

क्यों रद्द कर दी गई नीलामी की प्रक्रिया
ऑक्शन के बाद टेंडर खुलेगा। जमीन पर सबसे अधिक रेट लगाने वाली कंपनी को प्लॉट आवंटित किया जायेगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने दूसरे चरण में 42 प्लॉट्स की नीलामी के लिए निविदा निकाली थी थी, लेकिन सिर्फ एक प्लॉट की नीलामी में शामिल होने के लिए 3 से ज्यादा बीडर्स आये जबकि 412 प्लॉट्स पर 2 से अधिक बीडर्स नहीं मिले। नियम के मुताबिक जब तक किसी प्लॉट के लिए 3 बीडर्स नहीं आते तब तक किसी प्लॉट का ऑक्शन नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि 41 प्लॉट की नीलामी रद्द हो गई। 

शैक्षणिक क्षेत्र के लिए 1 प्लॉट की नीलामी
गौरतलब है कि रांची के धुर्वा स्थित एचईसी इलाके में 656 एकड़ में स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है। दूसरे चरण की नीलामी में 42 प्लॉट के लिए 218 एकड़ भूमि की नीलामी के लिए इन्वेस्टर्स आमंत्रित किये गये थे। दूसरे चरण में कमर्शियल क्षेत्र के 16 प्लॉट, मिक्स यूज सेक्टर में 14 प्लॉट, पब्लिक औऱ सेमी पब्लिक सेक्टर के लिए 9 ब्लॉट का ई-ऑक्शन किया जाना है। इसमें से केवल सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र के लिए 1 प्लॉट का ऑक्शन किया जा रहा है।

पिछली बार की तुलना में निवशकों की अरूचि
इससे पहले स्मार्ट सिटी के प्लॉट के पहले चरण की नीलामी में 9 प्लॉट की नीलमी की जा चुकी है। दूसरे चरण की नीलामी के लिए स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने रांची, पटना और भुवनेश्वर में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर निवेशकों को आमंत्रित किया था। इस बार निवेशकों ने पिछली बार की तुलना में कम रूचि दिखा। दूसरे चरण की नीलामी के खत्म होने बाद जल्द ही तीसरे चरण का ई-ऑक्शन होगा। इसके बाद मास्टर प्लान में संसोधन भी किया जा सकता है ताकि सभी प्लॉट के लिए आसानी से निवेशक मिल सकें।