logo

खुशखबरी! रांची से अब सप्ताह में 2 बार हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा एयर इंडिया का विमान

13013news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची से हैदराबाद का सफर अब आसान हो गया है। एयर इंडिया की ओर से हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया का विमान अब सप्ताह में 2 बार रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। सोमवार व बुधवार को विमान उड़ान भरेगा। विमान दिल्ली से शाम 4.40 बजे उड़ान भरेगा और सप्ताह में दो दिन वाया रांची होकर हैदराबाद जायेगा। विमान शाम 7.05 बजे रांची से उड़ेगा और रात 8.45 बजे वहां लैंड करेगा फिर हैदराबाद से विमान रात 9.30 बजे उड़ेगा और रात 11.30 बजे दिल्ली लैंड करेगा। 

26 विमानों का परिचालन हुआ
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रविवार को 26 विमानों का परिचालन हुआ।  इस दिन 3038 यात्री आये और 3354 यात्री गये।  मौसम खराब होने के कारण विमान कंपनी की ओर से छाता का प्रबंध किया गया था। मौसम खराब रहने की वजह से कुछ विमान विलंब से पहुंचे। 

रांची से रायपुर के लिए इंतजार 
रांची से रायपुर सीधी विमान सेवा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधक की सहमति देने के बाद तकनीकी कारणों से एयर इंडिया की रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा चालू नहीं हो पाई है। फिलहाल रांची से हैदराबाद और फिर वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट रायपुर जाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में रांची से रायपुर जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी तय कर रायपुर जाना पड़ेगा, साथ ही समय और पैसे दोनों की बर्बादी भी झेलनी होगी।