द फॉलोअप टीम, रांची :
कोरोना महामारी के बीच झारखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ ) से टेक्निकल डिग्री (technical degree) में पीजी करने वाले सत्र 2021-22 के लिए एमबीए (MBA) और एमटेक (mtech) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए कैंडिडेट 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
इसके लिए कैंडिडेट CUJ की वेबसाइट www.cuj.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की तरफ से MBA में एडमिशन के लिए CAT का और MTech के लिए GATE के वैलिड स्कोर कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। जिनके पास ये होगा वही कैंडिडेट आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।
ऑनलाइन होगा आवेदन
सीयूजे से एमबीए और एमटेक करने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। एमबीए व एमटेक कोर्सों में नामांकन के लिए आवेदन 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन केवल ऑनलाइन ही होगा।। आवेदन के लिए छात्रों को वेबसाइट के ऑफिशियल वेबसाइट(official website) पर जाना होगा। वैसे अभ्यर्थी जिनके पास कैट का वेलिड स्कोर कार्ड होगा वे एमबीए प्रोग्राम के लिए और जिनके पास गेट का स्कोर कार्ड होगा वे एमटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकेंगे।
66 सीटों पर होगा आवेदन
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार एमटेक नैनोटेक्नोलॉजी, एनर्जी इंजीनियरिंग, वॉटर इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी व ट्रांसपोर्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किया जा सकता है। इसके साथ ही एमबीए में चार स्पेशलाइजेशन मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स व ऑपरेशन मैनेजमेंट पहले से हैं। इस सत्र (2021-22) से इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी एमबीए शुरू किया गया है। यहां एमबीए में 66 सीटों पर नामांकन होता है।
फॉर्म भरने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी ज़रूरत
बता दें कि एमबीए व एमटेक के लिए आनलाइन आवेदन व नामांकन के समय छात्रों के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सेल्फ सिग्नेचर, 10वीं का अंकपत्र व उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट, 12वीं व स्नातक का अंकपत्र (mark sheet) चाहिए। इसके अलावा एमबीए के लिए कैट व एमटेक के लिए गेट का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की जरूरत होगी।
यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर दी गयी है पूरी जानकारी
इसके साथ ही बता दे की फॉर्म भरने संबंधी डिटेल जानकारी CUJ की वेबसाइट www.cuj.ac.in/ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां हेल्पलाइन के साथ विषयवार नोडल को-ऑर्डिनेटर के कॉन्टैक्ट नंबर से लेकर मेल आईडी तक मुहैया कराई गई है। ताकि विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में ज्यादा परेशानी न हो।