logo

नेतरहाट स्कूल में बिहार के बच्चों का हुआ एडमिशन, जांच में साबित हुआ तो रद्द होगा दाखिला

14651news.jpg

द फॉलोअप टीम, लातेहार: 

नेतरहाट आवसीय विद्दालय झाऱखंड का एक ऐसा विद्यालय है जहां सिर्फ झारखंड के ही बच्चे नांमकन ले सकते है। एंट्रेंस एग्जाम के जरिए छठी कक्षा में 100 सीटों पर नांमकन लिया जाता है, जिसकी सभी सीटें झारखंड के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इस बार ऐसी खबरें आ रही है कि बिहार के भी कुछ बच्चों का एडमिशन ले लिया गया है। उन बच्चों की स्कूल में जमा की गई कोविड जांच की कागज में जो पता है, वह बिहार का हैं।

आवासीय प्रमाण-पत्र झारखंड का है
छात्रों द्वारा जो आवासीय प्रमाण-पत्र जमा किया गया है वह झारखंड का है, जिसे राज्य के अंचलाधिकारियों ने जारी किए हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उनका एडमिशन हुआ है। इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि एड्रेस की जांच के लिए बिहार के संबंधित जिले के डीसी से पते की जांच कराई जाएगी। 

 बिहार का पता निकला तो नामांकन रद्द होंगे
प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अगर जांच में पता चला कि वे बच्चे बिहार के है तो उन सबका नांमकन रद्द किया जाएगा। जिन बच्चों की कोविड जांच रिपोर्ट में बिहार का एड्रेस है, उसकी जांच बिहार के संबंधित जिलों के उपायुक्त से कराई जाएगी।