logo

पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिला जल्द, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

16091news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामूः 
राज्य के पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की अनुमति मिल गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से इस बारे में आग्रह किया था। इसी का परिणाम है  कि दोनों मेडिकल कॉलेज में राज्य के बच्चे अब एडिमिशन ले सकेंगे। बन्ना गुप्ता ने कहा है कि सरकार इन मेडिकल कॉलेजों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था होगी। 


केंद्र पर बनाया दबाव 
बन्ना गुप्ता ने कहा है कि हम एक तरफ संसाधनों की पूर्ति कर रहे हैं दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी न हो इसके लिए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति अनुबंध पर कर रहे हैं। पिछले बार इन मेडिकल कॉलेजों में कम संसाधनों के वजह से  एडमिशन की अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन इस बार आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया गया, वही दूसरे तरफ केंद्र सरकार को लगातार दवाब बनाया कि एडमिशन मिल सके। 


27 अक्टूबर को हुई थी बैठक 
गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए बैठक में भी इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठाया था।