logo

बिहार में नरबलि से सनसनी, आईपीएल दिखाने के बहाने दोस्त के पिता ने गला काटकर की ह*त्या

बिहार में नरबलि से सनसनी, आईपीएल दिखाने के बहाने दोस्त के पिता ने गला काटकर की ह*त्या

द फॉलोअप टीम, अररिया: 

बिहार में विजयादशमी के दिन नरबलि की घटना हुई है। मामला बिहार के अररिया जिले का है। यहां 25 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी की पत्नी तांत्रिक है। कहा जा रहा है कि तांत्रिक पत्नी के कहे पर ही जितेंद्र कुमार नाम के युवक की हत्या की गई। पुलिस ने हत्यारोपी और ुसका साथ देने वाले 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूछताछ जारी है। 

अररिया के इस प्रखंड की घटना है
मिली जानकारी के मुताबिक पूरी घटना अररिया जिला के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत लैलोखर पंचायत के मधुबनी गांव की है। घटना के संबध में मिली जानकारी के मुताबित 15 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के बाद गांव का रामइकबाल, जितेंद्र को आईपीएल मैच का फाइनल दिखाने के बहाने मंदिर ले गया। यहीं रामइकबाल के पिता जगदीश ने जितेंद्र का गला रेतकर मार डाला। हत्या के बाद जगदीश ने हत्या में प्रयुक्त हथियार रामइकबाल को सौंप दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। रामइकबाल मृतक जितेंद्र के घर आया और हत्या की जानकारी दी। 

हत्या की बात पूरे गांव में फैल गई
हत्या की बात गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गये। यहां रामइकबाल ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किये जाने की बात कहकर ग्रामीणों को उलझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिता द्वारा हत्या किए जाने की बात कबूल ली। कुआड़ी पुलिस ने रामइकबाल को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर हत्यारोपी जगदीश को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा। तांत्रिक महिला रूपा देवी को भी हिरासत में लिया गया। 

साइको किलर है हत्यारोपी जगदीश
जगदीश ने इकबालिया बयान में जुर्म कबूल कर लिया है। उसने जमीन विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है लेकिन गांव वालों का कहना है कि ये नरबलि का मामला है। मामले में अररिया के एसपीडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि हत्यारा साइको किलर लग रहा है। उसकी पत्नी और बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ क जा रही है। पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जायेगा।