logo

युवक ने की आत्महत्या, लॉकडाउन की वजह से तनाव में था

7720news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची ने युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अशोक कुमार सिंह के रूप में की गयी है। मामला धुर्वा थाना इलाके का है। युवक प्रज्ञा केंद्र चलाता था। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से वो मानसिक रूप से तनाव में था। घटना वाले दिन घर वालों से कुछ कहासुनी हो गयी थी। 

परिजनों के साथ हुई थी कहासुनी
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को अशोक खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह काफी देर तक जब वो नहीं जगा तो परिजन दरवाजा खुलवाने गए। बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। घरवालों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो युवक को फंदे से झूलता पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

मृतक को शराब की बुरी लत थी!
पुलिस का कहना है कि मृतक को शराब की लत थी। उसकी शराब की लत की वजह से अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गयी है। एफआईआर लिखवाने पर कार्रवाई की जायेगी।