logo

क्रिकेटर जहीर खान ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, पत्नी सागरिका भी थीं साथ

6150news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने मंगलवार को रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की। जहीर खान के साथ उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी थीं। दंपत्ति ने रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी असीम पंडा और छोटू पंडा ने विधि विधान से पूजा विधि संपन्न करवाया। जहीर और सागरिका ने मन्नत पूरी होने का पत्थर भी भगवती दरबार में बांधा। 



जहीर खान ने प्रसाद भी खरीदा
जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने कहा कि वे फिर से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आयेंगे। मंदिर परिसर में जहीर खान और सागरिका घाटगे ने प्रसाद स्वरूप कई चीजें भी खरीदी। मौके पर रजरप्पा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। मौके पर मौजूद मंदिर के पुजारियों ने जहीर खान के साथ सेल्फी भी खिंचाई। 

ये भी पढ़ें......



मुंबई इंडियंस के गेंदबादी कोच जहीर
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच हैं। वे इन दिनों अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री भी करते नजर आते हैं। जहीर खान का 2011 विश्व कप जिताने में काफी अहम योगदान था। जहीर खान ने फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे से विवाह किया। सागरिका घाटगे इरादा और चक दे इंडिया सहित कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।