logo

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नाम पर ठगे ढाई करोड़, मुसाबनी में रह रहा था यूपी का यह जालसाज

5508news.jpg
द फॉलोअप टीम, पूर्वी सिंहभूम :
राज्य में ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है, ठग लोगों को लूटने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैंं।  कुछ ऐसा ही मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ढाई करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के सीएम आदित्य नाथ के नाम पर लोगों को लूटता था। वो अमेठी का रहने वाला है। अरविंद पर उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ की जालसाजी करने का मामला दर्ज है। एसटीएफ ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसको गिरफ्तार किया गया। 

सीएम के नाम पर कइयों को लूटा 
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आए एसटीएफ के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यों की टीम ने अरविंद मिश्रा को पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अरविंद ने यूपी में मुख्यमंत्री के नाम पर कई लोगों से ठगी की है और वह पिछले चार सालों से मुसाबनी में छिप कर रह रहा है। यहींं रह कर उसने उत्तर प्रदेश के बड़े अफसरों से ठगी की है। जानकारी के मुताबिक इन अफसरों में डीसी, आईजी और डीआईजी रैंक तक के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले खुद को सीएम हाउस का कर्मचारी बताकर एक शख्स से राम मंदिर निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए अपने अकाउंड में मंगवाए थे।  इसमें एक लाख रुपए उसने मंदिर निर्माण फंड में भेजा और बाकी पैसा अपने पास रख लिया। अरविंद ने पश्चिम बंगाल में भी ठगी का जाल बिछा रखा था।

ये भी पढ़ें....

बंगाल से जाता था पैसे निकालने 
उसकी पत्नी सीमा मिश्रा मुसाबनी में रहती है। जब अरविंद मुसाबनी आया तब उसकी मुलाकात सीमा से हुई और कुछ दिनों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके साथ ही पता चला की अरविंद अक्सर बंगाल जाया करता था। पूछताछ के बाद यह पता चला की वह बंगाल एटीएम से पैसे निकलने जाता था।