logo

रफ्तार लील गई पांच दोस्तों की जिंदगी, लद्दाख से लौटने के क्रम में सड़क हादसे में मौत

11002news.jpg

द फॉलोअप टीम, कैमूर:

 

कैमूर के दुर्गावती थानाक्षेत्र के भेड़िया मोड़ के पास 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वाराणसी से मोहनिया आ रही कार अनियंत्रित हो गई और  पुलिया के नीचे जा गिरी। पुलिया के नीचे पानी से भरा गड्ढा है। कार सवार आपस में दोस्त थे। परिजन जब उनसे फोन पर संपर्क नहीं कर पाए तो दुर्गावती और मोहनिया थाने को सूचना दी। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने उनको पूरी रात तलाशा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को गड्ढे में कार दिखी। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार बाहर निकलवाई। उसमें पांचों के शव मिले। 

 

लेह-लद्दाख घूमने गए थे
मोहनिया थाना क्षेत्र के राहुल और सूरज 5 दोस्तों के साथ 8 जुलाई को घूमने के लिए निकले थे। ये सभी वाराणसी और लेह-लद्दाख गए थे। पहले ये लद्दाख घूमे फिर 19 जुलाई को दिन के 2 बजे वे ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। इनमें से तीन वाराणसी में ही रूक गए जबकि एक बस से मोहनिया आ गया। राहुल और सूरज वाराणसी में शॉपिंग करने के लिए वाराणसी में ही रूके थे। शॉपिंग हो गई तो सारे दोस्त इकट्ठा हुए और सोमवार रात 8 बजे कार से मोहनिया के लिए निकल गए। घर पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही भेड़िया मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और ये दर्दनाक हादसा हुआ। 

कैमूर के रहने वाले थे पांचों युवक
पांचों मृतक कैमूर जिले के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घऱ लौट रहे पांचों युवकों के परिजन सोमवार रात 9 बजे से ही उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार को सुबह पुलिस को पुलिस के नीचे कार दिखी। जब उसे बाहर निकाला गया तो युवकों का शव मिला।