logo

धोखाधड़ी: बैंक के सफाईकर्मी ने ग्राहकों के उड़ाए 87,200 रुपए, निलंबित

4156news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
लूट पाट के मामले तो हम अक्सर सुनते ही रहते हैं। लेकिन क्या हम कभी सोच सकते हैं कि बैंक में साधारण सा दिखने वाला सफाईकर्मी भी हजारोंं रुपए का गबन कर सकता है। नहीं न। हम ऐसा नहीं सोच पा रहे हैं क्योंकि हमें उनपर भरोसा होता है। इसलिए कभी कभार हम बैंक के नॉन-ऑफिसियल कर्मी से भी बैंक से जुड़ा अपना कुछ काम करवा लेते हैं और वे इसी भरोसे का गलत फायदा उठा लेते हैं।

फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगा करता था धोखाधड़ी 
जी हाँ हम बात कर रहे हैं आज ऐसे ही एक सफाईकर्मी की जो एक बैंक में काम करता था।  बैंक आने वाले ग्राहकों की जमा पर्ची पर फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर धोखाधड़ी करता था। आरोपित बैंक का सफाईकर्मी मोहम्मद शमशाद आलम, आजाद कालोनी, आयशा नगर, लोवाडीह निवासी को नामकुम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में  आरसीएच परिसर स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

ये भी पढ़ें.....

लिंक फील होने का बहाना कर बाहर लेता था पैसे 
शाखा प्रबंधक ने बताया कि खाताधारक जब पैसा जमा करने आते थे तब  लिंक फेल होने, भीड़ होने व अन्य बहाना बनाकर वह बाहर ही पैसा ले लेता था  और ग्राहकों को दिए जाने वाले पर्ची में फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर दे देता था। जब  जांच की गई तो कई खाताधारकों के खाते से 87,200 रुपये गायब है प्रबंधक ने इस आरोप में उसे सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है।