logo

बाबूलाल मरांडी का बड़ा इल्जाम, सत्ताधारी विधायकों का उग्रवादियों के साथ है सांठगांठ

4153news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी विधायक उग्रवादियों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने अपने एक दिवसीय बोकारो प्रवास के दौरान परिसदन में यह बात कही है। बाबूलाल ने बताया कि विधायक अपनी सिक्योरिटी को छोड़कर जंगलों में जाते हैं और उग्रवादियों के साथ मुलाकात करते हैं। 

जांच एजेंसी को बताएंगे सम्बंधित विधायक के नाम 
जब बाबूलाल से इस मामले से सम्बंधित विधायकों के नाम पूछे गये, तो उन्होंने कहा कि अगर जाँच एजेंसी इस मामले में उनसे बात करेगी तो वे उन विधायकों के नाम जरूर बताएँगे। समय के साथ बाबूलाल यह बताएंगे कि वे लोग कब, कहां और किस वक्त किससे मिलने जाते हैं। 

ये भी पढ़ें.....

पहले भी लगते रहे हैं आरोप
जिस प्रकार से बाबूलाल मरांडी ने राज्य में विधि व्यवस्था और उग्रवादियों के मामले पर बयान दिया है। अब इस बयान से राजनितिक भूचाल आने से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इससे पहले भी झारखंड के कई नेता और विधायकों पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।