logo

9 लोगों ने 3 दिनों तक 13 साल की मासूम को कुचला, ढाबा से लेकर ट्रक तक हुई शिकार

4150news.jpg
द फॉलोअप टीम, भोपाल: 
आखिर महिलाएं कब सुरक्षित होंगी। कब वो बेख़ौफ़ अपनी ज़िंदगी जी पायेंगी। दुष्कर्म जैसे बड़े अपराध पर कब रोक लगेगी। इस तरह की कई सवाल हमारे मन में हर रोज उठते हैं लेकिन फिर मन के किसी कोने में दब कर रह जाते हैं। दुष्कर्म की घटनाएं लगातार देश में बढ़ती जा रही हैं हर दिन कई बेटियां वहशी हैवानों का शिकार बन रहीं हैं। इस बार दरिंदगी की सारी हदें ही पार हो गयी हैं, जहाँ 13 साल की बच्ची के साथ लगातार 3 दिनों तक नौ लोग दुष्कर्म करते रहे। घटना मप्र के उमरिया जिले की है। 9 में से 7 आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

किशोरी चौथे दिन पहुंची अपने घर 
चौथे दिन हैवानो के चंगुल से किसी तरह से जान बचाकर पीड़िता अपने घर पहुंची। उमरिया एसपी ने कहा कि दरिंदे तीन दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करते रहे। बच्ची अपने घर किसी तरह से पहुंची है और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे थाने लाए और मामले की शिकायत की। एसपी ने बताया कि बच्ची काफी डर गयी है और कुछ बोल भी नहीं पा रही है सही से। 

दरिंदे बाजार से फुसलाकर जंगल ले गए
पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा  है। बच्ची के पापा जबलपुर में शासकीय सर्विस करते हैं और बच्ची अपने पापा के साथ ही रहती है। स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए कुछ दिनों के लिए वह उमरिया आयी थी अपने माँ के पास रहने। वह 11 जनवरी को सब्जी लेने बाजार गयी थी। जहां उसे राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह नाम के 2 व्यक्ति मिले। दोनों ने उसे फुसलाया और घुमाने के लिए बाइक पर भरौला व छटन के जंगल ले गए। वहां उसे नोचा-घसोटा।

ये भी पढ़ें.....

ढाबे में बंधक बनाकर रखा नाबालिग को 
जंगल के बाद बच्ची  को डराया कर आरोपी जबरदस्ती पीड़िता को एनएच 43में स्थियत एक ढाबा पर ले गए। उसे वहां बंधक बनाकर रखा। यहां पर ढाबा संचालक पारस सोनी और उसके साथियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दरिंदगी की।

नाबालिग के बेबसी का फायदा हर किसी ने उठाया 
किशोरी उन दरिंदो से कटनी में स्थित अपने बड़े पापा के घर जाने की भीख मांगती रही। आरोपियों ने परिचय के ही ट्रक ड्राइवर रोहित यादव को बुलाया और उसे कटनी के लिए भेज दिया। रास्ते में उस ट्रक ड्राइवर ने भी मासूम को अपना शिकार बनाया। किशोरी को विलायत कला-बड़वारा के पास टोल नाके पर छोड़ दिया। फिर नाबालिग ने एक ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। इस ट्रक चालक ने भी उसकी बेबसी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।