logo

अगर फ़सल काटी तो दबोच लेंगे भूत, इसलिए नहीं हो रही धान की कटाई

3792news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा: 
चतरा से 25 किलोमीटर दूर पिटिज गांव में खेतों में धान की बालियां लहलहा रही हैं। पूरी तरह फसल पक चुकी है। लेकिन इसकी कटाई नहीं की जा रही है। आप सोच रहे होंगे कि इसकी वजह नए कृषि बिल को लेकर कहीं किसानों का गुस्सा  तो नहीं। लेकिन जवाब इसका नहीं मेंहै। सही जवाब जानकर आज की इस एडवांस और डिजिटल दुनिया में आपको हैरानी होगी। फसलों की कटाई इसलिए नहीं की जा रही है क्योंकि उनलोगों का मानना है कि खेतों में भूतों का साया है। अगर वे धान की कटाई करते हैं तो पहाड़ों से घिरे उनके गांव पर तरह-तरह की मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

पाहन और कुल देवता की पूजा जरूरी
गांव के लोगों का कहना है कि अगर यहां पाहन और कुल देवता की पूजा ना की जाए तो गांव में समस्या आ जाती है। इससे पहले भी जब एक बार गांव में पाहन और कुल देवता की पूजा नहीं की गई थी तो भूतों के डर से समूची फसल को ऐसे ही छोड़ दिया गया था। यहाँ के लोग पहले गांव के देवता की पूजा करते हैं अगर पूजा नहीं होती है तो धान को वो बर्बाद होने के लिए छोड़ देते हैं। 

ये भी पढ़ें....

आपसी खुन्नस में नहीं हो पा रही पूजा
आपसी लड़ाई-झगड़े की वजह से यहाँ के लोग गांव के देवता की पूजा नहीं करा रहे हैं। गांव वाले अंधविश्वास में जी रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिता मिश्रा का कहना है कि एकता ना होने की वजह से लोग कुल देवता की पूजा नहीं करा रहे हैं। लेकिन जल्द ही इन्हें जागरूक किया जाएगा। इस अंधविश्वास से बाहर निकाला जाएगा। जल्द ही फसलों की कटाई की जाएगी।