logo

रांची रेल डिवीजन 2, 3 और 4 जनवरी काे कई ट्रेनाें का परिचालन कर रहा है शुरू, रांची-दुमका और लाेहरदगा ट्रेन आज से चलेगी

3741news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
रांची रेल डिविजन यात्रियाें की सुविधा काे देखते हुए दाे, तीन और 4 जनवरी काे कई ट्रेनाें का परिचालन शुरू कर रहा है। इन ट्रेनाें काे रेलवे स्पेशल ट्रेन के रूप में चला रहा है। यात्री टिकट पीआरएस काउंटर, अनारक्षित टिकट काउंटर, यूटीएस एप, एटीवीएम या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। दाे से 4 जनवरी तक 10 ट्रेनाें का परिचालन शुरू हाे जाएगा। इसमें हटिया-राउरकेला पैसेंजर, हटिया-टाटा पैसेंजर, आद्रा-बरकाकाना सहित कई ट्रेनें शामिल हैं।टिकट.. पीआरएस व अनारक्षित काउंटर, यूटीएस एप, एटीवीएम या वेबसाइट से मिलेगारांची-दुमका स्पेशल ट्रेन (08619)2 जनवरी से प्रतिदिन। रांची से प्रस्थान रात 9.30 बजे और दुमका आगमन 7.25 बजे होगा। दुमका से ट्रेन शाम 6.55 बजे खुलेगी और सुबह 3.55 बजे रांची पहुंचेगी।टाटा-हटिया मेमू (68035)4 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। टाटा से प्रस्थान 5.40 बजे और हटिया आगमन 10.45 बजे होगा। हटिया-टाटा (68036) तीन जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। हटिया से प्रस्थान शाम 6.10 बजे और टाटा आगमन रात 11.05 बजे होगा।रांची-टोरी मेमू (68037)तीन जनवरी प्रतिदिन चलेगी। रांची से प्रस्थान 8.55 बजे और टोरी आगमन 11.30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68038 टोरी-रांची मेमू ट्रेन तीन जनवरी चलेगी। टोरी प्रस्थान 12 बजे और रांची दाेपहर 2.25 बजे पहुंचेगी।रांची-लोहरदगा मेमू (68039)दाे जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। रांची से प्रस्थान दाेपहर 2.55 बजे और लोहरदगा आगमन 4.20 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68040 लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन दाे जनवरी से चलेगी। लोहरदगा से शाम प्रस्थान 4.45 बजे और रांची शाम 6.20 बजे पहुंचेगी।रांची-लोहरदगा मेमू (68135)तीन जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। रांची से प्रस्थान 4.50 बजे और लोहरदगा आगमन 6.20 बजे होगा। लोहरदगा-रांची मेमू तीन जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। लोहरदगा प्रस्थान 6.40 बजे और रांची आगमन 8.10 बजे होगा।रांची-लोहरदगा मेमूदाे जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। रांची प्रस्थान शाम 6.40 बजे और लोहरदगा आगमन 8.10 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68142 लोहरदगा-रांची मेमू दाे जनवरी से चलेगी। लोहरदगा से प्रस्थान शाम 8.30 बजे और रांची आगमन रात 9.50 बजे होगा।खड़गपुर-रांची मेमू (08085)दाे जनवरी से चलेगी। खड़गपुर प्रस्थान 4.40 बजे और रांची आगमन दोपहर 12.35 बजे होगा। रांची-खड़गपुर मेमू चार जनवरी से चलेगी। रांची प्रस्थान दोपहर 3.10 बजे और खड़गपुर 10.55 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें......