logo

राज्य में 3444 नये संक्रमित, 1143 सिर्फ राजधानी में...6 की जान गई

16918news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
भारत में पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 146 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में 3,444 नये संक्रमित मिले है। वहीं छह लोगों की मौत भी हो गयी। उन्हें कई अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियां भी थी। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम के चार, गोड्डा व कोडरमा के एक-एक संक्रमित मरीज है। झारखंड में कुल 377572 पॉजिटिव मामले हैं, 23328 एक्टिव केस, 349074 ठीक हुए हैं, 5170 मौतें हुई है। 


संक्रमण में कमी आयी है 
झारखंड में बीते 17 दिनों से कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि पर रविवार को थोड़ा ब्रेक लगा है। रविवार को 5.93% की दर से राज्य में 3444 मरीज मिले हैं। जबकि रांची में 9.12% की दर से 1143 संक्रमित मिला है। शनिवार को 6.98% की तुलना में रविवार को राज्य के संक्रमण दर में जहां 1.05% की कमी आई है। वहीं रांची में 13.57% की तुलना में 4.45% की कमी आई है। 


8 जिलों में 100 से अधिक मरीज 
राज्य के आठ जिलों में जहां रविवार को 100 से अधिक मरीज मिले हैं। वही चार जिलों में मरीजों की संख्या 20 से कम रही। रविवार को रांची में 1143, पूर्वी सिंहभूम में 542, रामगढ़ में 232, धनबाद में 199, बोकारो में 186, पश्चिम सिंहभूम में 140, देवघर में 13,5 पलामू में 129 मरीज मिले हैं। वही सीएम आवास की बात करें तो सीएम आवास के 16 कर्मचारी रविवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ड्राइवर माली, चपरासी, कैंटीन स्टाफ शामिल है। संक्रमितों के मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास में विजिटर्स आने पर रोक लगा दी गई है।