logo

काम के नाम पर तमिलनाडु ले जाई गई झारखंड की 24 बेटियां सरकारी मदद से लौटीं घर

3352news.jpg
द फॉलोअप टीम,रांची
काम का लालच देकर तमिलनाडु ले जाई गईं राज्य की 24 लड़कियां बुधवार को रांची लौटीं। वो सरकारी मदद से झारखंड पहुंची हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची लाया गया। राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम को इन्होंने अपनी पीड़ा सुनायी थी। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को इनकी सकुशल वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। सभी लड़कियां सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले की हैं।

ये भी पढ़ें...... 

कार्यस्थ्ल  पर होता था शोषण
यह मामला भी मानव तस्करी का ही है। इन लड़कियों को बेहतर काम और वेतन का लालच देकर दलाल तमिलनाडु लेकर गया था। लेकिन वहां उन्हें धोखा मिला। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। ये लड़कियां लौटना चाहती थीं, लेकिन पैसों के अभाव में घर नहीं आ पा रही थीं। इन लड़कियां को फिया फाउंडेशन ने वापस लाने की जिम्मेदारी ली। इससे पहले हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के दौरान राज्य के बाहर काम कर रहे मजदूरों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया था।