logo

इंगलैंड में 91 साल की मार्गरेट कीनन को लगा दुनिया का पहला कोरोना टीका, जानिए कीनन ने क्या कहा

3147news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क 
कोरोना महामारी के खिलाफ तैयार वैक्सीन का पहला डोज इंग्लैंड में शुरू हो गया। मंगलवार को ब्रिटिश महिला मार्गरेट कीनन को कोरोना का पहला टीका दिया गया। कीनन अगले हफ्ते 91 वर्ष की होने वाली है। उन्होंने इस वोक्सीन को अपने जन्मदिन का तोहफा बताया है। बता दें कि यह वैक्सीन का पहला डोज है, इसके 1 महीने बाद दूसरा डोज दिया जाएगा, जिसके बाद ही शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी आ सकेगी। 

अब मैं क्रिसमस और नया साल मना पाउंगी : कीनन
वैस्कीन का डोज लेने के बाद कीनन ने कहा कि अब वे क्रिसमस और नया साल खुशी-खुशी मना सकेंगी। वे वैक्सान के आ जेने से बेहद खुश हैं। वैक्सीन दिए जाने के बाद न सिर्फ इंगलैंड, बल्कि पुरी दुनिया में खुशी की लहर है। लोग उम्मीद करने लगे हैं कि जल्द ही वे कोरोना को हरा देंगे। बता दें कि फाइजर सहित अन्य कई देशों में वैक्सीन के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगी है। 

50 केंद्र की मदद से 8 लाख लोगों को टीका देगा ब्रिटेन
दो दिसंबर को फाइजर द्वारा निर्मित कोरोना वायरस के खिलाफ बने वैक्सीन को इंग्लैंड ने मंजूरी दी थी, जिसके 6 दिन बाद ही पहला टीका लगाया गया है। ब्रिटिश सरकार 50 केंद्रों की मदद से 8 लाख लोगों को यह टीका देने की तैयारी में है। 8 लाख के लक्ष्य को कुछ दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें......

1.5ML की शीशी से पांच लोगों को लग रहा है टीका
ब्रिटेन अपने हर एक नागरिक को 0.3 ML का डोज दे रहा है। वैक्सीन की एक शीशी 1.5 ML की है। यानी अक शीशी से पांच लोगों को यह डोज दिया जा रहा है। पहले डोज के अक महीने बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। भारत में भी इस टीके के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगा गया है।