logo

भारत बंद के समर्थन में बैठे झामुमो कार्यकर्ताओं को सांड ने रौंदा

3146news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर 
जमशेदपुर के शहीद चौक में भारत बंद के समर्थन में बैठे झामुमो के कार्यकर्ताओं को आवारा सांड ने रौंद दिया। समर्थक सड़क पर बैठकर नारे लगा रहे थे, तभी दो सांड दौड़ते हुए उनके उपर से निकल गए। घटना में चार-पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। झामुमो के कार्यकर्ता योगेन्द्र कुमार निराला ने बताया कि उनकी पसलियों पर चोट लगी है। एक अन्य कार्यकर्ता प्रमोद लाल का कुर्ता फट गया, उनकी नाक, पीठ,  घुटना और कमर में भी चोट लगी है। जिला समिति के उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, महावीर मुर्मू, अरुण कुमार, तारे सिंह भी घायल हुए हैं। 

वीडियो में नजर आ रही है घटना 
पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड हुआ है। नारे लगाते हुए लोग सड़क पर बैठे थे और कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे। तभी यह घटना हुई और सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। बता दें कि मंगलवार को केंद्र के कृषि कानून के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था, जिसके समर्थन में झारखंड की गठबंधन की पार्टियां भी सड़क पर उतरी थी।

ये भी पढ़ें......