logo

दोस्त ने रेप कर बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल कर और 29 लोगों ने किया नाबालिग का बलात्कार

13179news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

ठाणे जिला स्थित कल्याण के डोंबिवली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।  यहां एक नाबालिग के साथ करीब 30 लोगों ने दुष्कर्म किया। 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (एन), 376(3), 376 (डी)(ए) और पोक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। 

15 साल की है पीड़िता 
पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग के बयान पर बुधवार को पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की गुरुवार तक 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। 

यौन शोषण का बना लिया था वीडियो 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद ये वीडियो दूसरे लड़के को भी दे दिया। वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। ये सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने  उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है।