logo

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार, खुद से लेने लगे हैं सांस

2896news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में लगातार सुधार दर्ज की जा रही है। पारिवारिक सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है की वे दिसंबर के अंत या फिर जनवरी के प्रथम सप्ताह में रांची लौट सकते हैं। 

तेजी से सुधर रही है मंत्री की सेहत 
लंबे समय से बीमार चल रहे झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में तेजी से सुधार हो रही है। बता दें कि पिछले महीना उन्हें इलाज के लिए रांची से चेन्नई भेजा गया था। मंत्री महतो कोरोना संक्रमित हुए थे और बाद में उन्हें लंग्स संक्रमण की शिकायत हुई थी। रांची में हालात खराब होने के बाद जगरनाथ महतो को चेन्नई रेफर कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें.....

लांग्स किया गया है ट्रांसप्लांट 
पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महतो रांची लौट सकते हैं या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में रांची आएंगे। लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद मंत्री अब कुर्सी पर बैठने लगे हैं। मंत्री 90 प्रतिशत सांस खुद से ले रहे हैं।