logo

कोरोना को लेकर झारखंड सतर्क, 24 नवंबर के बाद होगी घर-घर जांच

2718news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना फिर कहर बरपाने लगा है। जगह-जगह नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। कई स्थानों पर फिर से लाॅकडाउन की बात उठने लगी है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड में भी दिसंबर अंत तक कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। 

त्योहार और ठंड के कारण संक्रमण बढ़ने की संभावना 
त्योहारी सीजन खत्म होने और ठंड शुरू होने के कारण दिसंबर-जनवरी का महीना महत्वपूर्ण होगा। हालांकि झारखंड में नवंबर में मरीज घटे हैं। लेकिन इसका कारण त्योहारी सीजन में कम टेस्ट माना जा रहा है। अब त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद सरकार बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू कर रही है। 

ये भी पढ़ें.......

24 नवंबर के बाद घर-घर जांच 
24 नवंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच करेगी। तभी पता चलेगा कि झारखंड में कोरोना की सच्चाई क्या है। जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को घर-घर सर्वे करने और जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। एक लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहिया और स्वास्थ्यकर्मी इसमें लगे हैं। त्योहारों से पहले और बाद के कोरोना डाटा का एनालिसिस भी किया जाएगा।