logo

Jharkhand Corona Update : 24 घंटे में 2617 नये मरीज, एक्टिव केस की संख्या 27,422...क्या होगी रणनीति! 

08db5341-6e14-4ca8-935d-6d22b398e5c3.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य में कोरोना के मामले 13 जनवरी के बाद से भले ही कम मिल रहे हों लेकिन मौत का आंकड़ा झारखंड में कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। पूर्वी सिंहभूम में 5, खूंटी में 1, लातेहार में 1, पलामू में 1, रामगढ़ में 1, रांची में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 संक्रमित की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या राज्य में 5225 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 2617 नये मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 27422 हैं। वहीं 24 घंटे में 3769 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

पॉजिटिविटी रेट में कमी आयी है
एक्सपर्ट  मान रहे हैं कि झारखंड पीक पर है। पिछले 4 दिनों में राज्य में कोविड पॉजिटिविटी रेट में भी 1.76 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, पिछले सप्ताह से यदि संक्रमण दर की तुलना की जाए तो यह बढ़ी है। पिछले सप्ताह 3-9 जनवरी की तुलना में बीते सप्ताह 10-16 जनवरी में राज्य के 11 जिलों की पॉजिटिविटी रेट में जहां कमी दर्ज की गई है, वहीं 13 जिलों में पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पूर्वी सिंहभूम 5.14% से 9.34% और हजारीबाग में 7.67% से 10.58% दर्ज की गई है।

पूर्वी सिंहभूम में भी तेजी से घट रहे मरीज
पूर्वी सिंहभूम में पिछले सप्ताह (3-9 जनवरी) 4088 और बीते सप्ताह (10-16 जनवरी) 6103, जबकि हजारीबाग में क्रमश: 815 और 1754 मरीज मिले हैं। वहीं, सबसे ज्यादा कमी रामगढ़ (10.32% से 5.26%) और खूंटी (7.09% से 3.17%) में दर्ज की गई। पिछले सप्ताह (3-9 जनवरी) रामगढ़ में 1146 मरीज मिले थे, जो बीते सप्ताह (10-16 जनवरी) घटकर 605 रह गई है। खूंटी में मरीजों की संख्या क्रमश: 482 से 299 पर आ गई है।