logo

शिवसेना ने नीतीश पर चुटकी ली, कहा- हारे हुए पहलवान को पदक दिलाने जैसा होगा, जदयू की साख गिरी

2418news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
शिवसेना ने नीतीश कुमार के फिर सीएम बनने पर चुटकी लेते हुए कहा है कि उन्हें राज्य का सीएम बनाना मतदाता का अपमान करना और हारे हुए पहलवान को पदक दिलाने जैसा होगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है, लेकिन उन्हें भाजपा के निर्देशों के तहत काम करना होगा। मतदाताओं ने जदयू को एक तरह से खारिज कर दिया है। 

'असली विजेता तेजस्वी यादव'
शिवसेना ने कहा है कि ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को राज्य का सीएम बनाना मतदाताओं का अपमान होगा। यह समारोह एक पहलवान को पदक दिलाने के लिए होगा जो लड़ाई हार गया हो। शिवसेना ने राजद नेता तेजस्वी यादव की सराहना की है। तेजस्वी को कुछ समय के लिए इंतजार करना चाहिए, क्योंकि बिहार में भविष्य उनका ही है। संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा ने भले ही नंबर गेम जीत लिया हो, लेकिन असली विजेता 31 वर्षीय तेजस्वी यादव ही हैं।

'तेजस्वी के रूप में देश बोल्ड नेता मिला'
तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जिस तरह एनडीए को टक्कर दी, उस पर टिप्पणी करते हुए सामना में कहा गया है कि तेजस्वी के रूप में सिर्फ बिहार को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को एक नया बोल्ड नेता मिला है, जो अकेले लड़ाई लड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गया। इसमें कहा गया, वह भले ही नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने इस हार को स्वीकार नहीं किया और इस प्रक्रिया में, उनकी राजनीतिक छवि ने राज्य में उनके सभी विरोधियों को बाहर कर दिया।


ये भी पढ़ें.......

संजय राउत ने भाजपा पर भी तंज कसा
इससे पहले, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मैंने सुना कि भाजपा नेता टीवी पर कह रहे हैं कि केवल नीतीश बाबू ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए नीतीश बाबू को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वादाखिलाफी बिहार में नहीं होगी, क्योंकि शिवसेना ने महाराष्ट्र में दिखा दिया था कि अगर अपने कथन पर नहीं टिका जाता तो क्या हो सकता है।