logo

दुमका : हत्या के आरोपी रॉकी ने कोलकाता में किया सरेंडर

2264news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका : 
कांग्रेसी कार्यकर्त्ता पुष्पा हिम्मत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। मुख्य आरोपी रॉकी हिम्मत सिंह ने रविवार को कोलकाता के सिटी लेक थाना में सरेंडर किया है। रॉकी पर शनिवार को बक्सा दुकान संचालित करने वाली महिला पुष्पा को सरेआम गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। 

सीएम ने गिरफ्तार करने का दिया था निर्देश
दुमका बाजार में गोली मारकर महिला की हत्या के मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया था। दुमका डीसी को मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और इसकी सूचना देने का निर्देश भी दिया था। सीएम को जानकारी दी गई कि दुमका में बक्सा दुकान चलाने वाली महिला पुष्पा को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायलावस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

ये भी पढ़ें......

गोली मारकर फरार हो गया था आरोपी
महिला के परिवार के अनुसार रॉकी अक्सर गोली मारने की धमकी देता था। इसकी जानकारी उन्होंने थाना को भी दी थी। इसी बीच शनिवार को रॉकी पिस्टल लेकर आया और पुष्पा के सिर में गोली मार भाग निकला।