logo

राज्य में नए कोरोना संक्रमित की संख्या 549 हुई, 625 ठीक भी हुए, 8 लोगों की जानें गईं

1891news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य में दुर्गोत्सव की चहल-पहल और भीड़-भाड़ की वजह से कोरोना के संक्रमण से बचना मुश्किल हो सकता है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 549 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक रांची से 151 शामिल हैं। वहीं, राज्यभर में 625 लोग ठीक भी हुए। इनमें रांची से 171 लोग शामिल हैं। इधर, राज्य में आज 8 मरीजों की मौत हुई। इनमें रांची से 4, बोकारो से 2 और धनबाद, कोडरमा से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 48, देवघर से 32, धनबाद से 60, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम से 33, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 5, गुमला से 22, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से 3, लातेहार से 14, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 6, पलामू से 27, रांची से 151, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 10, सिमडेगा से 8 और पश्चिमी सिंहभूम से 61 मरीज शामिल हैं।