logo

रंजीत चंद्रवंशी बनें बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इन नेताओं को दी प्रोन्नति

13562news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक प्रकाश ने बुधवार को 3 नए प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनित किया है। गौरतलब है कि ये जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। आदित्य साहू ने बताया कि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को प्रदेश मंत्री से प्रोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

किसी की प्रोन्नति तो किसी को मिला नया दायित्व
बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि मिस्त्री सोरेन को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। आदित्य साहू ने बताया कि मीडिया सेल का विस्तार किया गया है। रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। पारितोष सोरेन को दुमका जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़िये: 

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर झारखंड में गरमाई सियासत, बीजेपी और झामुमो में ट्विटर वॉर जारी

सस्ती लोकप्रियता की फिराक में रहती है हेमंत सरकार: आदित्य साहू