logo

अजगर को गोद में रखकर लड़की कर रही है चिल्ल, वीडियो हुआ वायरल 

13488news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

एक तरफ हम जहां कॉकरोच, छिपकली और कीड़े-मकौड़े से डर जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी वीडियो सामने आता है जिसमें लड़की के गोद में 20 फ़ीट लंबा अजगर दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे! डर नाम का चीज है या नहीं। दरअसल, वीडियो  में एक लड़की है जो बैठकर फोन चला रही है। लेकिन वह अकेले नहीं है उसके साथ एक बड़ा अजगर भी है, जो अपना सिर उसकी गोद में रखे हुए है। 

देखकर सब हैरान हैं 
वीडियो को देखने के बाद सब सोच में पड़ गए हैं कि आखिर लड़की है इतने भारी-भरकम अजगर के साथ चिल्ल कैसे कर सकती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @yournaturegram ने शेयर किया है। उसने कैप्शन में लिखा-  मैं बस इस वीडियो को देखता रह गया। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 

 

इसे भी पढ़िये: 

3 महीने बाद सऊदी अरब से स्वदेश लौटा सुभाष चंद्र चौहान का शव, मजदूरी करने गये थे

बैजनाथ महतो की हत्या पर बोले रघुवर दास, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का शिकार हुआ युवा पत्रकार

लोगों ने क्या कहा?
सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- वह अजगर को अपने फोन में इंस्टॉल कर रही है। जबकि अन्य यूजर ने लिखा यह तो एक भयानक सपने की तरह है। जानकारी के मुताबिक़ यह वीडियो इंडोनेशिया का है, अजगर की लंबाई करीब 20 फीट है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।