logo

मनोज बाजपेयी के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, शूटिंग छोड़ पहुंचे दिल्ली 

13473news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राधाकांत 1 महीने से उनके छोटे बेटे सुजीत वाजपेयी के पास दिल्ली में थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही मनोज वाजपेयी के पैतृक गांव बेतिया के गौनाहा प्रखंड के बेलवा में मातम छा गया। ग्रामीण कह रहे हैं कि वे काफी दयालु एवं गरीबों के मददगार थे। दिवंगत राधाकांत वाजपेयी के 3 पुत्र हैं। उनमें सबसे बड़े बेटे मनोज हैं। मनोज दिल्ली रवाना हो गये। 

शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंचे 
पिता के निधन की सूचना मिलते ही मनोज वाजपेयी केरल से शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंच गए। उनका अपने पिता से गहरा लगाव था। कई इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता का जिक्र भी किया है। वो शुरू से कहते आए हैं कि बेतिया के एक छोटे गांव से मुंबई तक पहुंचने में पिता का सहयोग रहा है। मनोज अकसर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हैं। पिता से जुड़ी दिलचस्प कहानियां भी सुनाई है। 

मृत्यु ही अंतिम सत्य है
मनोज ने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा था,' बीमारियां सभी बुढ़ापे से संबंधित हैं। वह एक दिन स्थिर है अगले दिन अस्थिर हो जाते हैं। हम केवल इंतजार कर सकते हैं और देख सकते हैं।' आगे यह भी कहा था, 'मृत्यु ही अंतिम सत्य है, बाकी सब कुछ मोह माया है।' जून महीने में मनोज वाजपेयी को जब अपने पिता की बीमारी की खबर मिली थी तो वह उनसे मिलने बेतिया पहुंच गए थे। उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी नेहा और बेटी भी थीं।

इसे भी पढ़िये: 

कंगना ने आमिर खान को बताया तलाक एक्सपर्ट, कहा- सांमथा के खिलाफ नागा चैतन्य को उन्होंने ही भड़काया

 लड़की का दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, ससुराल वालों को दिखा कर तुड़वा दी सगाई