logo

आंदोलन करने मोरहाबादी आई एक महिला सहायक पुलिस कर्मी की मौत, खराब मौसम से बिगड़ी थी तबीयत

13384news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
स्थायीकरण और वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर मोरहाबादी में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों में से एक की गुरुवार को मौत हो गयी। मृतका का नाम पुष्पा कुल्लू है। वे गुमला जिले की रहने वाली थी। 25 वर्षीया पुष्पा 27 सितंबर को अपनी बाकी साथियों के साथ मोरहाबादी पहुंची थी। 2 दिनों तक वे वहीं रही, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण साथियों ने 29 सितंबर को उन्हें घर भेज दिया, ताकि उनका इलाज ठीक से हो सके। लेकिन आज उनकी मौत हो गयी। 

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 
जानकारी मिली कि रांची से अपने घर जाने के बाद किसी लोकल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही पुष्पा की मौत हो गयी। अस्पताल या परिजनों से बात नहीं हो सकी है। हालांकि पुष्पा के साथियों ने मौत की पुष्टि की है। जानकारी मिली कि पुष्पा बेहद गरीब परिवार से थीं, वे अपने परिवार की स्थिति ठीक करने के लिए सहायक पुलिस की नौकरी कर रही थी। वे पिछली बार भी आंदोलन में भाग लेने के लिए रांची आयी थी। 

खराब मौसम में सोने से बिगड़ी थी पुष्पा की तबीयत 
आंदोलनकारियों ने पुष्पा की मौत पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा है कि पुष्पा की मौत नहीं, हत्या हुई है। पुष्पा दो दिन तक खुले आसमान के नीचे खराब मौसम में सोयी, इसलिए उनकी तबीयत खराब हुई। सहायक पुलिस कर्मियों में इस बात को लेकर सरकार के प्रति गुस्सा है। बता दें कि पुष्पा का पहले भी कम से कम 4 लोंगों की मौत अलग अलग कारणों से हुई है, जो आंदोलन का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें : 

भारत के नागरिकों को कब लगेगा कोविड टीका का बूस्टर डोज, पढ़िए! ICMR ने क्या कहा...

मोबाइल ने छीन ली युवक की जिंदगी! बात करते हुए नदी में गिरने से दर्दनाक मौत