
द फॉलोअप टीम, रांची
रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची के बीआइटी ओपी इलाके से पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। वह हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बीआइटी इलाके में घूम रहा था। इसकी सूचना मिलते ही बीआइटी ओपी प्रभारी विरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और अपनी टीम के साथ मिलकर अपराधी को दबोच लिया। फिलहाल व्यक्ति का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वह किस घटना को अंजाम देने वाला था, इस संबंधित पूछताछ की जा रही है।
134 किलोग्राम गांजा के साथ 5644 लीटर देसी शराब बरामद
रांची पुलिस को नवंबर महीने में चलाए जा रहे विशेष अभियान में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस महीने अब तक पुलिस 5644 लीटर देसी शराब बरामद कर चुकी है। यही नहीं, पुलिस ने 134.5 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। मादक पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ ले जाने वाले दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। कुल ₹2000 का जुर्माना वसूला गया है।
नवंबर महीने में 33172 किलो महुआ का जावा नष्ट किया गया है और 110 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गौरतलब है कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई रांची में ही हुई है। सबसे ज्यादा 18 लोग रांची में गिरफ्तार हुए हैं। इसके बाद खूंटी और गुमला में 17-17 लोग गिरफ्तार हुए हैं।