द फॉलोअप टीम, रांची
दुमका में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों लोगों का शव लखनपुर पंचायत भवन के पास मंगलवार को बरामद हुआ है। दोनों मृतकों की पहचान सोनेलाल सोरेन और दशमत मुर्मू के रूप में हुई है। सोनेलाल सोरेन रानीडीह के और दशमत मुर्मू पाको बांध के रहनेवाले थे। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
शवों को फेंक कर अपराधी फरार
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लखनपुर पंचायत भवन के पास मनसा पूजा का आयोजन किया गया था। सोनेलाल सोरेन और दशमत मुर्मू इसमें भाग लेने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है की सोमवार की रात ही दोनों व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार जब लोगों ने सुबह में शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।