logo

रांची में अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर चोर फरार, पुलिस तलाश में जुटी 

370news.jpg
द फॉलोअप टीम
रांची :  चोरों ने झारखण्ड पुलिस की नाक में दम कर दिया है. कभी कोरोना पॉजिटिव चोर एम्बुलेंस का शीशा तोड़कर भाग जाता है तो कभी चोर एम्बुलेंस लेकर ही फरार हो जाता है. ताजा मामला राजधानी रांची का है. लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर से चोर एक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया है. 

लोअर बाजार थाना में चोरी का मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे सदर अस्‍पताल परिसर से चोर एंबुलेंस लेकर फरार हो गया.  JH01K 2842 नंबर की सूमो एंबुलेंस की चोरी हुई है. लोअर बाजार थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

हज़ारीबाग में एम्बुलेंस ले भागा था चोर 
पिछले दिनों हज़ारीबाग से एक कोरोना पॉजिटिव चोर एम्बुलेंस का शीशा तोड़कर भाग गया था. वह चोर कई पुलिसकर्मियों को भी संक्रमित कर चुका है. पुलिस की गिरफ्त से अबतक वह दो बार फरार हो चुका है लेकिन हर बार पकड़ा जाता है.