logo

तेजस्वी महागठबंधन दल के नेता चुने गए, राबड़ी देवी नहीं पहुंची, अब आगे की रणनीति की तैयारी

2419news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
चुनाव के नतीजों के दो दिनों के बाद गुरुवार को राजद के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नजर आए। राबड़ी आवाज में राजद के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के विधायकों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया है।

तेजस्वी को रुख सकारात्मक दिखा 
बैठक के दौरान तेजस्वी का रुख काफी सकारात्मक दिखा और उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों का अभिवादन किया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एकमत से तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता चुना। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों का अभिवादन भी किया। पार्टी की इस बैठक में मंच पर उनके अलावा उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आलोक मेहता, ललित यादव, मनोज झा जैसे बड़े चेहरे भी दिखे। हालांकि इस बैठक में उनकी मां और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी नहीं देखने को मिली।

ये भी पढ़ें.......

शाम को होगी तेजस्वी की प्रेस वार्ता!
बैठक में शामिल होने के लिए माले और कांग्रेस के नेता भी राबड़ी आवास पहुंचे हैं। इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार बैठक के बाद शाम को प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव के भी भाग लेने की संभावना है।