द फॉलोअप टीम, गिरिडीह :
झुंड से बिछड़ा एक सनका हाथी ने एक बुजुर्ग को अपनी सूढ़ से उठाकर जमीन पर पटका और उनका सिर कुचल दिया। बुजुर्ग अपने खेत के पास टहल रहे थे। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर की है। सनका हाथी दूसरे गांव में एक महिला को पटक कर घायल कर दिया। परिजनों ने अब वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।
अपने खेत के पास टहल रहा था बुजुर्ग
बता दें कि मरनेवाले की पहचान खूबलाल मंडल (60) के रूप में की गई है। खूबलाल घर से करीब 100 गज की दूरी पर खेत के पास घूम रहा था। इसी दौरान एक सनका हुआ हाथी बुजुर्ग की तरफ बढ़ा और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कजर राय ने भाग कर अपनी जान बचाई।
दूसरे गांव की एक महिला को भी घायल किया
बुजुर्ग को मारने के बाद सनका हुआ हाथी बिरनी थाना क्षेत्र के खेदवारा पंचायत में घुसा और यहां एक महिला को पटक कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग व मुफस्सिल पुलिस को दी गई है। प्रभावित परिवार मुआवजे की मांग को लेकर वन अधिकारियों से अपनी फरियाद की है।