द फॉलोअप टीम, रांची
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के तहत आतंकवादी/ उग्रवादी से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए रांची में एक विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस बाबत विशेष न्यायालय के गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
सीबीआई के तर्ज पर होगा गठन
सीबीआई की तर्ज पर ही एनआईए के विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस विशेष न्यायालय के गठन का अनुरोध किया गया था.
अभी ज्यूडिशियल कमिश्नर के यहाँ होती है सुनवाई
झारखण्ड में एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई फ़िलहाल ज्यूडिशियल कमिश्नर के यहाँ होती है. ज्यूडिशियल कमिश्नर हो ही विशेष अधिकार दिया गया है. अब एनआईए की विशेष अदालत बन जाने से मामलों की सुनवाई में भी गति आएगी.