logo

सीएम लोध जलप्रपात पहुंचे, खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैद किया

2654news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार: 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतरहाट के भ्रमण के क्रम में शुक्रवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में स्थित लोध जलप्रपात पहुंचे। सीएम इस मनोरम स्थल को देखकर गदगद हो गए। इसके साथ ही सीएम ने इस इलाके को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की बात कही। सीएम गुरुवार से नेतरहाट के भ्रमण पर हैं। उनका काफिला गाड़ी से वहां पहुंचा है।



खूबसूरती देखकर रोमांच हुए सीएम
जिले के महुआडांड़ में स्थित लोध फॉल की खूबसूरती को देखकर झारखंड के मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध रह गए। उन्होंने इस अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने अपने कैमरे में यहां के खूबसूरत नजारों की तस्वीरें कैमरे में कैद की।

लोध जलप्रपात का खूबसूरत नजारा
जिले के महुआडांड़ प्रखंड में स्थित लोध जलप्रपात का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। पहाड़ों की हसीन वादियों में पहाड़ों की ऊंचाइयों से कल-कल करती धारा नीचे गिरती है। सालों भर यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अक्टूबर माह से मार्च माह तक यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। लोग देश-विदेश से इस जलप्रपात को देखने आते हैं।



राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात है लोध फॉल
यह झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 143 मीटर है। लोध जलप्रपात महुआडांड़ भेड़िया आश्रयणी के पास स्थित है। बूढ़ा नदी पर स्थित इस नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ का जमूरा पाठ है। यह नदी महुआडांड़ भेड़िया आश्रयणी और पलामू ब्याघ्र आरक्ष की जीवन रेखा है। यह नदी आगे जाकर बागेचम्पा बारेसाढ़ के पास उत्तरी कोयल नदी से मिल जाती है।