logo

कोरोना रोकने के लिए चला आरएटी स्पेशल ड्राइव, एक यात्री निकला संक्रमित

2505news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:
कोरोना वायरस का संक्रमण धनबाद में न पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन और रेलवे विभाग मिलकर काम कर रहा है। रेलगाड़ियों से धनबाद आनेवाले एक-एक यात्री की जांच की जा रही है। जांच में निगेटिव यात्रियों को ही घर जाने की इजाजत दी जाती है। पॉजिटिव यात्रियों को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया जाता है। शनिवार को पूर्व-मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन (गोमो) पर स्पेशल रैपिड एंटीजन टेस्ट स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इस दौरान 176 यात्रियों की जांच की गई। इसमें एक यात्री पॉजिटिव मिला।



12 लोगों की जांच की गई।
धनबाद के उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह के निर्देश पर आरटी-पीसीआर से सदर अस्पताल में 3 व सीएचसी निरसा में 4 तथा ट्रू-नाट से सदर अस्पताल में 12 लोगों की जांच की गई।