logo

प्रतुल शाहदेव ने कहा-मौजूदा सरकार के राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, बंधु तिर्की ने भी स्वीकारा

2743news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सोमवार को विधायक बंधु तिर्की ने भी प्रेसवार्ता कर सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार होने की बात कही है। प्रतुल ने कहा कि बंधु तिर्की बिल्कुल सत्य बोल रहे हैं कि भू राजस्व विभाग में अंचल और जिला से लेकर मंत्रालय तक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा भी इसी सच को उजागर करती रही है। आज दोनों मिलकर सच बोल रहे हैं कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब पूरी व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि सरकार को समर्थन दे रहे एक विधायक ने खुद सरकार के विभिन्न स्तरों पर व्यापक भ्रष्टाचार की बात को स्वीकारा है। 

'सीएम को जवाब देना चाहिए' 
मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड को तोड़ता जा रहा है। इसपर सीएम को जवाब देना चाहिए। इसी सरकार के कार्यकाल में पहली बार लोकायुक्त ने सरकारी एजेंसियों से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलने के कारण सरकारी अफसरों पर जांच के लिए निजी एजेंसी की मांग की थी।