logo

आलू व्यापारी को गोली मारी, साढ़े पांच लाख रूपये लूट कर फरार हो गए अपराधी

2861news.jpg
द फाॅलोअप टीम, हजारीबाग
इचाक थाना क्षेत्र के ठेपाई जंगल के पास हथियार बन्द अपराधियो ने एक आलू व्यापारी से पांच लाख पचास हजार लूट लिया। इस घटना में दरिया निवासी मुरली महतो के पुत्र अशोक प्रसाद मेहता को दो गोली लगी है। 

घायल व्यापारी की हालत नाजुक 
घायल आलू व्यापारी की हालत गम्भीर बनी हुई है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधी घायल युवक का बाइक लेकर फरार हो गए। अपनी अपाची बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घटना देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण एक खोखा और खून से लथपथ कई अन्य चीजें बरामद की हैं। 

ये भी पढ़ें.......

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान 
घटना के बाद से पुलिस ने सीमा को सील कर दिया है। कई मुख्य मार्गों पर चेकिंग भी की जा रही है। मालूम हो कि इससे आठ 10 दिन पूर्व अपराधियों ने हॉस्पिटल गेट के पास गोली चला कर कपड़ा व्यवसायी को घायल कर दिया था। 10 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है।