logo

पाक गोलाबारी में 2 जवान शहीद, एक घायलय

2860news.jpg
द फाॅलोअप टीम, श्रीनगर
पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में पांच जवान शहीद हो गए हैं। गत वीरवार को जिला पुंछ के किरनी सेक्टर में एक सूबेदार शहीद हो गया था, जबकि एक नायक घायल हुआ था। 

अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी 
अखनूर से सटे केरी बटल इलाके में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। 

पिछले 24 घंटों में पांच जवान शहीद 
पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलाबारी और आतंकवादी हमले में अब तक प्रदेश में पांच जवान शहीद हो गए हैं। इससे पहले गत वीरवार को जिला पुंछ के किरनी सेक्टर में एक सूबेदार शहीद हो गए थे। इस घटना में एक नायक घायल हुआ था जबकि श्रीनगर के एचएमटी चैक में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हमले में भी दो जवान शहीद हो गए थे।

भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब 
भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि केरी बटल में पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों द्वारा की गई गोलाबारी में पाकिस्तानी चैकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पाक सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं शहीद हुए जवानों में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह शामिल हैं। घायल जवान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी है। 

सुबह साढ़े पांच बजे से पाकिस्तान कर रहा है गोलीबारी 
पाकिस्तान ने आज सुबह 5.30 बजे के करीब अखनूर के साथ लगते केरी बटल इलाके में भारतीय चैकियों को निशाना बनाते हुए अचानक से गोलाबारी शुरू कर दी। इसकी चपेट में आने से तीन जवान जिनमें नायक प्रेम बहादुर व राइफलमैन सुखबीर शामिल थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई के बीच घायल जवानों को तुरंज सैन्य अस्पताल अखनूर पहुंचाया गया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए दोनों जवान शहीद हो गए।