logo

3 एकड़ जमीन में लगी एक करोड़ के अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, आगे भी होती रहेगी कार्रवाई

5039news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह :
देवरी थाना क्षेत्र के बोंगी गांव में गुरुवार को अफीम की खेती को को नष्ट किया गया। यह अफीम करीब तीन एकड़ जमीन में लगी थी।  देवरी थाना और चकाई पुलिस ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बात की जानकारी चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि खुटीटांड, पथरिया और बोंगी गांव में अफीम की खेती की जा रही है, जिसकी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। फसल को नष्ट करने में पुलिस ने सीआरपीएफ की भी मदद ली। नष्ट किये गए अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रूपए है।   

नक्सली ग्रामीणों की सहायता से करते हैं खेती 
नक्सली बिहार-झारखण्ड की सिमा क्षेत्र में बड़े पैमाने में अफीम की खेती कर रहे हैं। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि गांव वाले नक्सलियों की सहायता करते हैं। सक्रिय नक्सली पिंटू राणा और मतलु तुरी का भी अफीम की खेती में हाथ है। पूरे इलाके में कहाँ-कहाँ अफीम की खेती होती है, इस बात की जानकारी इकट्ठी की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द सभी खेतों में लगे फसल को नष्ट करेगी। नक्सली अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ग्रामीणों की मदद से अफीम की खेती करते हैं।