logo

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बनाये गये झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य

KESHOW.jpg

रांची
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल के हवाले से खबर है कि राज्यपाल के आदेश के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि राज्य के संतुलित विकास की संभावना तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष, 5 सदस्य, 2 विशेष आमंत्रित सदस्य एवम एक आमंत्रित सदस्य हैं। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू , अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा,रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा,राजन वर्मा लाल किशोर नाथ शाहदेव  संजय पांडे, सोनल शान्ति, गजेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है। 


 

Tags - keshow mahto member Coordination Committee Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand