logo

हजारीबाग के रहने वाले पद्मश्री डा. कामेश्वर प्रसाद बनाए गए रिम्स के 16वें निदेशक

2515news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस के दिन रिम्स के नए स्थायी निदेशक पद्मश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद ने रिम्स के 16वें निदेशक के रूप में अपना योगदान दिया। करीब 2 बजे वे देश की राजधानी नई दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधा रिम्स में योगदान देने पहुंचे।। इस दौरान प्रभारी निदेशक डॉ मंजू गाड़ी ने उन्हें पदभार दिया। पदभार लेने के बाद पद्मश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज का दिन इसलिए चुना क्योंकि आज रविवार है, झारखंड का स्थापना दिवस है और मैं खुद एक झारखंडी हूं। 



हजारीबाग के रहनेवाले हैं पद्मश्री डा. कामेश्वर प्रसाद
पद्मश्री डा. कामेश्वर प्रसाद झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं। इसलिए यह भी बताया जाता है कि झारखंड का निवासी होने का भी उन्हें लाभ मिला है। उन्होंने रिम्स से ही एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इसके बाद एमडी तथा डीएम की पढ़ाई एम्स नई दिल्ली से की। नए निदेशक के लिए गठित चयन समिति ने डा. कामेश्वर प्रसाद के अलावा डा. राजकुमार सिंह तथा संजीव टुड्डू के भी नाम पैनल में शामिल किए थे। स्ट्रोक मैनेजमेंट तथा साक्ष्य आधारित दवा में इनकी खास विशेषज्ञता है।