logo

जमीन कारोबारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, दो बाइक सवारों को खोज रही है पुलिस

2499news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा
सदर थाना क्षेत्र स्थित हरमू ईंट भट्‌ठा के पास बदमाशों ने रविवार को एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले से ही दो बदमाश जमीन कारोबारी के घर के बाहर घात लगाए हुए थे, जैसे ही जमीन कारोबारी अपने घर से बाहर निकला, बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि जमीन विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।



बाइक सवार दो लोगों ने मारी गोली
जमीन कारोबारी वीरेंद्र उरांव (35) किसी काम से घर से बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान सामने से दो लोग बाइक सवार आए और वीरेंद्र को दो गोली मार दी। गोली वीरेंद्र के गले और सीने में लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।

परिजन ले गए अस्पताल 
गोली की आवाज सुनकर वीरेंद्र के परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर शक जाहिर कर पुलिस को इसकी जानकारी दी है।